स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नरेश सूरा बने भाजपा किसान मोर्चा के हलका प्रधान
नारनौंद :
भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व युवा नेता अजय सिंधू से विचार विमर्श करके मंडल प्रधान चांदीराम मान ने सर्व समिति से नरेश सूरा पाली को सर्वसमिति से प्रधान बनाया गया है। मंडल प्रधान चांदीराम मान ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए किसान मोर्चे की कार्यकारिणी का गठन सर्वसमिति से किया गया है। जिसमें नरेश सूरा पाली को प्रधान, बलराम पेटवाड़ व जगदीश फौजी को महामंत्री, अमजेर सिवाच को उपाध्यक्ष, राजीव लोहान को कोषाध्यक्ष, सरजीत पाली को सचिव बनाया गया है। वहीं बलवान सिंह, कुलदीप गोदारा, प्रवीन सहरावत, दलशेर चहल, रामफल कागसर, जयपाल नारनौंद, अमित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान नरेश सूरा ने बताया कि भाजपा पार्टी ने किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी नितियां बनाकर किसानों को उभारने का काम किया है। आज तक किसी भी पार्टी ने फसल नष्ट होने पर मुआवजा नहीं दिया था। लेकिन भाजपा ने ढाई साल के शासन में ही 25 सौ रूपए मुआवजा देने का काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |