जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक आज हिसार में

नारनौंद :
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शीलू लोहान ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर भाजपा सरकार जाट आरक्षण देने में आनाकानी करती है तो जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। हलका प्रधान शीलू लोहान ने बताया कि 19 मार्च 2017 को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सरकार सेे सात मांगों पर सहमति बनी थी। जिसमें जाट आंदोलन के दौरान दर्ज मामले वापिस, जेल में बंद युवाओं की रिहाई, जाट आरक्षण के लिए अदालत में सही तरीके से पैरवी करना व घायलों को मुआवजा व मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने पर आंदोलन को स्थगित किया गया था। लेकिन सरकार ने बड़ी धीमी गति से चलते हुए उनमें से कुछ ही मांगों को पूरा किया है। इससे समाज के लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष बना हुआ है। इसको लेकर 19 जुलाई को हिसार की जाट धर्मशाला में संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर जंगी लोहान, सतपाल, कुलदीप फौजी, सतीश माजरा, कृष्ण लोहान, रणबीर फौजी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks