स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सात करोड़ की लागत से नारनौंद कॉलेज में बनेगी चार मंजिला ईमारत

सात करोड़ की लागत से नारनौंद कॉलेज में बनेगी चार मंजिला ईमारत
नारनौंद :
राजकीय कॉलेज नारनौंद में सात करोड़ रूपयों की लागत से एक नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ट्रैंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस बिल्डिंग के बन जाने से कॉलेज में अनेक सुविधाओं सहित छात्रों को बैठने में कोई परेशानी नहीं होगी।
करीब चार वर्ष पहले नारनौंद में मैचिंग ग्रांट से सरकार ने कॉलेज का निर्माण करवाया था। कॉलेज में अभी तक सुविधाओं का काफी अभाव था। जिसके कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब वित्त मंत्री के प्रयास से कॉलेज को सात करोड़ रूपए की ग्रांट दी गई है। इससे कॉलेज में एक नई चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इस बिल्डिंग में क्लास रूम, लेबोरेट्री, पिं्रसिपल कार्यालय, स्टाफ रूम सहित पार्किंग और एक साईकिल स्टैंड का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं कॉलेज के चारों तरफ चार दिवारी भी बनाई जाएगी और कॉलेज परिसर में खाली पड़ी जमीन के गड्डों को भी मिट्टी से भरा जाएगा। ताकि वहां पर छात्रों के लिए पार्क बनाकर उनको बैठने की उचित सुविधा दी जा सके।
बॉक्स
इस संबंध में उपमंडल अभियंता के एसडीओ अनिल नरवाल ने बताया कि कॉलेज के लिए सात करोड़ रूपए का बजट आ चुका है। इसके लिए ट्रैंडर जारी किए गए थे। जोकि सात जुलाई को एक फर्म के नाम दे दिया गया है। जल्द ही कॉलेज में बिल्डिंग बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बॉक्स
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण शिक्षा का स्तर काफी गिर गया था। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस हलके में चार कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं नारनौंद कॉलेज में सुविधाओं का काफी अभाव था। इसके लिए सात करोड़ रूपए की ग्रांट दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |