स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Roht- डोली में बैठी दुल्हन को मारी गोली, दुल्हे के भाई की चैन ले कर बदमाश फरार

 डोली में बैठी दुल्हन को मारी गोली, दुल्हे के भाई की चैन ले कर बदमाश फरार


रोहतक- लड़की की शादी में उसकी विदाई के बाद माता पिता चैन की सांस लेते हैं। लेकिन सांपला की तनिष्का दुल्हन बनकर जैसे ही ससुराल में प्रवेश किया तो बदमाशों ने डोली की गाड़ी रुकवाकर उसके पति, देवर व‌ भाई के सामने गोली मार दी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों तरफ कड़ी नाकेबंदी कर बदमाशों की तालाश शुरू कर दी। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भाली गांव में मोहन की बारात सांपला गई हुई थी। रात को मोहन के परिजन आंख बिछाए नई नवेली दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। मोहन सांपला से दुल्हन को डोली में सवार होकर अपने गांव निकला तो दुल्हन तनिष्का के परिजन बहुत खुश थे कि सब काम अच्छे से निपट गया। जैसे ही डोली गांव भाली में पहुंची तो पहले से पीछे लगी इनेवा गाड़ी ने ओवरटेक कर डोली की गाड़ी को रुकवा लिया और गाड़ी से दो नकाबपोश बदमाश उतरे और मोहन के सामने उसकी दुल्हन को दोनों ने ताबा तोड़ गोली मार दी। दुल्हा मोहन, मोहन का भाई और साथ में बैठे तनिष्का के भाई सब देखते रह गए। गोली मारने के बाद बदमाश गाड़ी चला रहे मोहन के भाई की चैन भी झपट ले गए। गोली लगने से दुल्हन तनिष्का गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत ही उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तनिष्का के शरीर से डाक्टरों ने पांच गोलियां निकाली हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक नामजद सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं तनिष्का की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सांपला से ही गन प्वाइंट पर एक कारोबारी की इनेवा गाड़ी छीनी गई थी और वह बदमाश सांपला से ही उनके पीछे लगे हुए थे। परिजनों ने सांपला के साहिल व उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |