Nnd- Me चोर गिरोह की सक्रियता से दहशत
चोर गिरोह की सक्रियता से दहशत, एक से अधिक चोर गिरोह सक्रिय होने का अंदेशा
नारनौंद - तहलका न्यूज
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नारनौंद उपमंडल के गांव से आए दिन चोरी की घटनाएं जोर पकड़ रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में चोर गिरोह काफी सक्रिय हो चुका है। हालांकि दो दिन पहले ही पुलिस ने मोठ गांव के तीन युवकों को चोरी के मामले में गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया था। परंतु उनके गिरफ्तार होने के बाद भी हो रही चोरियों से लगता है कि क्षेत्र में कई चोर गिरोह सक्रिय है।
सर्दियों की शुरूआत के साथ ही नारनौंद एरिया में चोर गिरोह एक्टिव हो गया है। चोरों ने बीती रात को बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल, बिजली की क्वाइल व धान के कट्टों के अलावा काफी सामान चोरी किया है। पुलिस ने चोरी के अलग-अलग चार मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कागसर वासी विरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसका खेत नर्सिंग कॉलेज के पास है। रात को किसी ने उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर वहां से सामान चोरी किया है। चोरों ने उसके खेत से दो बैग डीएपी, चार बैग धान व ट्यूबवैल की 70 फीट लंबी तार चोरी कर ली। दूसरे मामले में गढ़ी अजीमा वासी रोहित ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। 16 नवंबर को वह अपने ट्रक में करनाल से चावल के कट्टे लेकर गांव में आ गया था। तब से ट्रक उसके घर के आगे ही खड़ा था। सोमवार की रात को किसी ने ट्रक पर ढ़का तिरपाल को काटकर ट्रक में से पांच कट्टे चावल चोरी कर लिए। रोहित ने शक जताया है कि उसके ट्रक से मोठ वासी रामपाल ने चावल चोरी किया है। तीसरे मामले में भैणी अमीरपुर वासी प्यारेलाल व राजेंद्र ने बताया कि उनके खेत में ट्यूबवैल चलाने के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बीती रात को उनके दो ट्रांसफार्मर से करीबन 190 लीटर तेल व क्वाइल चोरी कर ली गई है। इस चोरी से उनको करीबन एक लाख रुपए का नुकशान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks