स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Ucha- डिप्टी सीएम किस रास्ते पहुंचे दरोली खेड़ा, किसानों की जीत कैसे

Ucha- डिप्टी सीएम किस रास्ते पहुंचे दरोली खेड़ा
उचाना - तहलका न्यूज (मुकेश)

   डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के उचाना के गांव दरोली खेड़ा आने की भनक लगते ही किसानों ने गांव में प्रवेश करने वाले रास्ते पर बुलडोजर खड़ा कर टेंट लगाकर बैठ गए। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जींद जिले में तीन कार्यक्रम तय किए गए थे। जिनमें प्रमुख रूप से उनका खुद का हल्का उचाना पूरा दिन चर्चित बना रहा। क्योंकि उचाना हल्के के किसानों ने पहले ही दिन से ऐलान किया हुआ है कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा वो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को यहां की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। 

किसानों ने गांव में प्रवेश करने वाले सभी कच्चे पक्के रास्तों पर अपना कब्जा जमा लिया और भारी संख्या में किसान वहां पर पहुंच गए। जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। महिलाओं ने रास्ते पर ही चुल्हा जलाकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भोजन व चाय तैयार की।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को गांव दरोली खेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होना था। जिसको लेकर किसानों ने अपना विरोध दर्ज किया।

भाकियू के जिला अध्यक्ष आजाद पालवां ने बताया कि किसान भारी संख्या में दरोली खेड़ा गांव में पहुंच गए और गांव में प्रवेश करने वाले सभी कच्चे पक्के रास्तों पर किसान रात को भी बैठे  रहे। ताकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध कर उनकी बंद आंखों को खोल सकें। लेकिन किसानों के विरोध को भांपते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दरोली खेड़ा गांव में नहीं पहुंचे।


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जींद आगमन से करीब एक घंटा पहले ही खटकड़ टोल पर चल रहे धरनास्थल की संचालन कमेटी ने फैसला लिया कि दुष्यंत चौटाला का विरोध करने जींद नहीं जाएंगे। बैठक के बाद खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर बरसोला ने कहा कि सयुंक्त मोर्चे की दिल्ली में 4 दिसंबर को बैठक हुई है। तब तक किसी भी नेता का विरोध स्थगित कर दिया गया है। उधर, दरौली खेड़ा जाने वाले सभी रास्तों पर विरोध करने के लिए जमा हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |