स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Chd - विधानसभा सत्र से पहले मंत्री मंडल विस्तार संभव - डिप्टी सीएम

 विधानसभा सत्र से पहले मंत्री मंडल विस्तार संभव -



चंडीगढ़ - तहलका न्यूज

    पिछले काफी दिनों से हरियाणा में मंत्री मंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्री मंडल विस्तार हो सकता है। 

  मनोहर लाल सरकार के दूसरे कार्यकाल को दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है। उत्तराखंड और गुजरात में भाजपा ने पूरी की पूरी कैबिनेट ही नहीं मुख्यमंत्री बदलकर हरियाणा में मंत्री मंडल विस्तार व फेरबदल की चर्चाओं को ओर तेज कर दिया। पिछले कुछ दिनों में प्रवेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल काफी बार दिल्ली दरबार में हाजिर हो चुकें है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंथन कर चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी भी बैठक कर चुके हैं। वहीं सहयोगी जजपा के एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मंत्रणा हो चुकी है।


बाक्स

  डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इशारों ही इशारों में साफ किया है कि दोनों दलों के बीच मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सहमति बन चुकी है और जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार संभव है। इससे अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा सत्र से पहले ही मंत्री मंडल विस्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |