स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Punjab SIT से Haryana पुलिस कर्मियों से दहशत


बिना परमिशन के गाड़ियों को जेल जाने से रोकने से खफा आईजी


मंगलवार को बेअदबी मामले को लेकर पंजाब की SIT टीम में शामिल आई जी का पहचान पत्र चैक करने व तय नियम से अधिक गाड़ियों को जेल के अंदर न लें जाने से खफा (SIT) ke IG जाते समय सुबह ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी का नाम और बेल्ट नंबर नोट कर ले गए। जिसके कारण पुलिस के मुलाजिमों में दहशत बनी हुई है कि कहीं ईमानदारी से ड्यूटी करने का ईनाम के रूप में उन्हें इसका खामियाजना ना भुगतना पड़ जाए।



दरअसल पंजाब पुलिस की स्पेशल जांच टीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल में बंद Dera Sacha Sauda Sirsa Chief राम रहीम से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में पूछताछ करने पहुंची थी। रोहतक पुलिस के मुताबिक पांच गाड़ियों की परमिशन जेल के अंदर जाने की थी। मगर गाड़ियां पांच की जगह सात पहुंची तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंस हो गया कि कहीं एस आई टी के बहाने कोई अन्य तो अंदर जाने की कोशिश तो नहीं कर रहा है तो चोकी इंचार्ज अमित कुमार की टीम ने उन्हें रोक लिया और पंजाब पुलिस के आई जी को पहचान पत्र दिखाने को कहा। वहीं दो अन्य गाड़ियों को जेल में जाने से रोक दिया था। बाद में आई जी ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक से फोन कर दोनों गाड़ियों को जेल में ले जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें जेल में जाने दिया गया। राम रहीम से पूछताछ कर वापसी जाते समय आईजी सुबह ड्यूटी पर तैनात चौंकी इंचार्ज अमित कुमार का नाम व बेल्ट नंबर नोट कर ले गए। हालांकि आईजी ने इस बारे में कहा कि ईमानदारी से ड्यूटी करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र देंगे। अब ये तो समय ही बताएगा कि अमित कुमार को कौन सा प्रशंसा पत्र मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |