स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : चोरी के शक में युवक की पीट पीट कर हत्या

परिजनों का आरोप -  गांव के लोगों ने पीट पीट कर दी हत्या

               मृतक के परिजन अस्पताल में रोते हुए।

हिसार - तहलका न्यूज

    सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की वारदातें बढ़ने लगी है। जब किसी का कुछ सामान चोरी हो जाता है तो शक की सुई पत्ता नहीं किस किस चोर की निगाहों से देखती है। इसी तरह पानी की मोटर के चोरी करने के शक में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीण युवकों ने शक के आधार पर पकड़े गए तीनों युवकों की खुब पिटाई कर दी। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


हिसार के नजदीकी गांव मिरकां के सरपंच के पास गांव से फोन आया कि उन्होंने गांव में चोरी करने वाले गिरोह के लोगों को पकड़ लिया है तो सरपंच तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचा।


मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही युवकों ने विनोद और उसके साथी संदीप व भाल सिंह को पूछताछ के बहाने तीनों को पकड़कर पहले खेत में ले गए और वहां पर पीटा उसके बाद गांव में ले आए तो और वहां भी तीनों को लट्‌ठों से बुरी तरह से पीटा। जिसके कारण विनोद की मौत हो गई। जबकि संदीप व भाल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |