स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों की हुई बड़ी जीत लेकिन लड़ाई अभी बाकी - राकेश टिकैत

 किसानों की हुई बड़ी जीत लेकिन लड़ाई अभी बाकी - राकेश टिकैत



नारनौंद : 
सरकार को तीनों कृषि कानून वापिस लेने पर मजबूर होना पड़ा यह किसानों की बड़ी जीत है। लेकिन अभी तक भी किसानों को उभारने के लिए आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उक्त शब्द किसान नेता राकेश टिकैत ने माजरा प्याऊ पर धरने को समाप्त करवाते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल तक किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे। आखिरकार देश के प्रधानमंत्री ने गुरु पर्व त्यौहार पर आंदोलन को देखते हुए कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। फिर संसद में भी तीनों कानूनों को वापस ले लिया गया। 



 किसानों की जो भी मांग थी वह सरकार ने काफी हद तक पूरी कर दी लेकिन एमएसपी पर अभी भी किसानों की लड़ाई बाकी है। एक साल बाद मैं अपने घर पर जाऊंगा और एक दिन ही घर पर रह कर उसके बाद फिर से किसानों की लड़ाई के लिए घर से निकल पडूंगा। युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहड़ ने कहा कि यह आंदोलन एक क्रांति के रूप में था और देश के सभी किसान व मजदूर एकजुट थे तभी सरकार झुक पाई। अगर हम सभी एकजुट रहेंगे तो आने वाले समय में किसान व मजदूर खुशहाल रह पाएगा। इस अवसर पर जगबीर सिंह, सरपंच रामकेश, दीपक, कृष्ण माढ़ा, धर्मपाल, सतबीर पंघाल, सिल्लू ढांडा, अवतार सिंह, जसवंत, मनदीप, देवेंद्र, मास्टर फुलकुमार पेटवाड़,सत्यवान दुहन इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |