उपायुक्त तथा डीआईजी ने गांव मीरकां के मृतक विनोद के परिजनों से की मुलाकात
उपायुक्त तथा डीआईजी ने गांव मीरकां के मृतक विनोद के परिजनों से की मुलाकात
नागरिक अस्पताल का दौरा कर घटना क्रम की जानकारी लेते उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व डीआईजी बलवान सिंह राणा।हिसार, 15 दिसंबर।
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी तथा डीआईजी बलवान सिंह राणा ने बुधवार को प्रात: स्थानीय महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में पहुंचकर गांव मीरकां के मृतक विनोद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल भाल सिंह व संदीप से पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
डीआईजी ने बताया कि प्राथमिक सूचना रिपोर्ट में दर्ज दो आरोपित व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष व्यक्तियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अन्य को हिरासत में ले लिया जाएगा और सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इस मामलें में जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और गांव में सुरक्षा के दृष्टिïगत पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि पीड़ित पक्ष को सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मामलें में पूरी तरह से इंसाफ होगा। उपायुक्त ने उपचाराधीन घायलों को सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त खाने-पीने, उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिजनों से अपील करते हुए कहा कि मृतक विनोद की आत्मिक शांति के लिए दाह संस्कार की सभी प्रक्रियाएं सही ढंग़ से पूरी की जाए।
डीआईजी बलवान सिंह राणा ने घटना को बर्बर्तापूर्ण बताते हुए कहा कि मृतक विनोद के परिजनों की सुरक्षा के दृष्टिïगत विभाग द्वारा तीन डीएसपी की ड्ïयूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक विनोद की जांच करने के लिए डीएसपी नारायण चंद की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने मृतक विनोद के लिए डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करने की वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर डीएसपी अशोक कुमार, जोगेंद्र शर्मा, नारायण दत्त, तहसीलदार हरिकेश गुप्ता, डॉ गोविंद गुप्ता, डॉ लता सांगवान आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks