हिंदू धर्म व देश की रक्षा के लिए गुरू पुत्रों ने दी शहादत--बलजीत सिंह
हिंदू धर्म व देश की रक्षा के लिए गुरू पुत्रों ने दी शहादत--बलजीत सिंह
नारनौंद - तहलका न्यूज
नारनौंद नगर की गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने सिखों के दसवें गुरु दशमेश पिता व सर्ववंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के शहीदी पर नगर के गुरुद्वारा स्थल पर शहीदी का कार्यक्रम किया गया। गुरु गोविंद जी सिंह जी हिंद की चादर कहे जाने वाले नौवें गुरु *गुरु श्रीतेग बहादुर के पुत्र थे । उनके 4 पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह हिंदू धर्म ,देश की रक्षा के लिए मुगलों से लोहा लेते हुए 21 दिसंबर और 27 दिसंबर के बीच माता गुजरी जी के साथ शहीद हो गए थे। दो छोटे साहिबजादों को औरंगजेब के फौजदार, सरहिंद के नवाब वजीर खान ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया था ।10 गुरुओं के बलिदान पर प्रश्नोत्तरी, गीत , कवितापाठ संगत ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा की गई प्रश्नोत्तरी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष *सरदार श्री अर्जुन सिंह जी * लोहारी राघो से रहे ,जो बाबा बंदा बहादुर सिंह स्मारक ट्रस्ट लोहारी राघो के प्रधान है ।मुख्य वक्ता श्री बलजीत सिंह जी ने चारों पुत्रों की शहादत पर प्रकाश डाला। अरदास और गुरु लंगर के साथ शहीदी का कार्यक्रम पूर्ण हुआ।इस अवसर पर नारनौंद नगर की सेवा भारती के सचिव डॉ रामकेश जी दीक्षित, नारनौंद गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुलशन, जगदीश बत्रा, राजेंद्र ढींगड़ा व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से हांसी नगर के माननीय नगर संघचालक कृष्ण, बलजीत (जिला बाल कार्य प्रमुख ) जिला कार्यकारिणी के सदस्य जयभगवान, मनजीत, नगर कार्यवाह शमशेर, नगर कार्यकर्ता सुरेंद्र अमर बाहर पवन बत्रा हरीश मिगलानी तेजभान कपिल दौलतनागपाल राकेश गिरधर टोनी सोनू रिंकू सुभाष बजाज रूहानी गिरधर रिया गिरधर रजत प्रतीक व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks