स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद थानेदार को फोन पर धमकी, तुझे इंस्पेक्टर नहीं हवलदार बना दूंगा

कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर से कहा तुझे इंस्पेक्टर नहीं हवलदार बना दूंगा


थाने में एफआईआर दर्ज, पुलिस जुटी जांच में


नारनौंद - तहलका न्यूज

      नारनौंद थाने के अंतर्गत आने वाली मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी के सरकारी फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने लगातार दो बार फोन मिलाया और धमकी दी कि पुलिस गैबीनगर ( किन्नर ) गांव में आजकल अधिक गस्त कर रही है। जोकि तुम्हारे लिए अच्छा नहीं है। अगर तुम प्रमोशन लेकर इंस्पेक्टर बनने का ख्याल अपने दिमाग में पाले हुए हो तो उसे निकाल दे। क्योंकि वो चौंकी इंचार्ज को इंस्पेक्टर नहीं हवलदार बना दूंगा। फोन में रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने फोन करने वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मबीर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वीरवार की रात को 10 बजे के बाद चौंकी के सरकारी नंबर पर फोन आया और चौंकी इंचार्ज का परिचय ले लिया। लेकिन अपना नाम पता बताने से मना करते हुए कहा कि आजकल तुम किन्नर गांव में ज्यादा ही चक्कर ( गस्त ) लगा रहे हो और वहां पर जाकर बच्चों को बार प्रताड़ित क्यों कर रहे हो।  शिकायत में दर्ज तथ्यों के अनुसार फोन करने वाले ने कहा कि तुमने गैबीनगर ( किन्नर ) गांव का एक झूठा मामला दर्ज किया। ये अच्छा नहीं है। अगर उसे पैसे की या कोई अन्य जरुरत है तो उसे बताएं वो पूरी कर देगा। यह कहकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद फिर से उसी नंबर से फोन आया और कहा कि अगर तुम सब इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बनना चाहते हो तो वो नहीं बनने देगा। बल्कि फोन करने वाले ने कहा कि वो चौकी प्रभारी धर्मबीर को कांस्टेबल बना देगा। पुलिस ने फोन रिकार्डिंग के आधार पर फोन करने वाले युवक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


शिकायत में दिए गए फोन पर मीडिया ने संपर्क किया तो फोन रीसिव करने वाले ने बताया कि वो किन्नर गांव से रघबीर बोल रहा है और उसने अपने आपको फौज से रिटायर्ड फौजी बताया। इसके साथ ही रघबीर ने बताया कि अब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर रतिया में कार्यरत है। रघबीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि चौंकी इंचार्ज उसके परिवार को बिना किसी कारण के परेशान कर रहा है। यही कहने के लिए उसने फोन किया था कि उसके परिवार को बिना किसी कारण के नाजायज प्रताड़ित ना करें। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |