ट्यूशन साथ पढ़ने वाले दोस्त ने युवती से चार साल तक बनाए संबंध, मामला दर्ज
ट्यूशन पर पड़ने वाले दोस्त ने ही शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती का यौन शोषण किया
उचाना/ संवाददाता
पवन डाहौला
जींद में उचाना थाना इलाका के गांव में युवक शादी का झांसा देकर चार साल से युवती का यौन शोषण करते रहने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को बताया तो उल्टे उसे ही धमकाया गया । उचाना थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत उसके पांच परिजनों के खिलाफ यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना इलाका के गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नरवाना में ट्यूशन पढती थी। जहां पर उचाना निवासी विवेक भी पढ़ने जाता था। दोनों के बीच धीरे धीरे दोस्ती हो गई। विवेक ने वर्ष 2017 में उसे शादी का झांसा दिया और संबंध स्थापित कर लिए। जिसके बाद से वह उसका लगातार यौन शोषण करता आ रहा है।
जब भी उसने विवेक को शादी के लिए कहा तो वह कुछ दिन इंतजार करने की बात कहने लगा। अब उस पर दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद वह विवेक के परिजनों से भी मिली और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के बारे में अवगत करवाया। इस परिजनों ने धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने के धमकी दी गई।
उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि युवक तथा युवती इकट्ठे ट्यूशन पढते थे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया। आरोपित के परिजनों ने युवती को धमकाया। फिलहाल मुख्य आरोपित समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks