Govt. Job, पेपर लीक मामले का गिरोह काबू, गांव गांव से जुड़े हो सकते हैं तार, आठ काबू
भर्ती परीक्षा लीक मामले का मास्टरमाइंड राहुल सहित आठ काबू
जींद - सुनील कोहाड़ ( तहलका न्यूज )
रविवार को यूजीसी ( नेट ) हिंदी की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा में आने प्रश्न पत्र को लीक कर अन्य संस्थानों के माध्यम से पैसे लेकर फर्जिवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्यों को उचाना पुलिस ने दबौचने में सफलता हासिल की है। ये गिरोह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक, यूजीसी नेट परीक्षा सहित अन्य मामलों में लैब सेटिंग, पेपर लीक, परिक्षार्थी के स्थान पर दूसरे को परीक्षा में बैठना, आनलाईन परीक्षा में गड़बड़ी करने सहित तमाम काम किया करता था। इसके तार जींद कैथल से लेकर चंडीगढ़ व दिल्ली तक जुड़े हुए हैं।
जींद जिले की उचाना पुलिस को सूचना मिली कि खटकड़ निवासी राहुल राज्य व केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, लैब सेटिंग, परीक्षा में गड़बड़ी, दूसरे से परीक्षा दिलवाने, आनलाईन परीक्षा में गड़बड़ी सहित रविवार को यूजीसी नेट हिंदी की परीक्षा के पेपर लोगों को 3-3 लाख रुपए लेकर उपलब्ध करवा रहा है तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए खटकड़ गांव में दबीश दी और राहुल को दबौच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य यूजीसी नेट हिंदी परीक्षा का पेपर परिक्षार्थियों को आनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए भिवानी में भी सक्रिय हो चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल के साथ कैथल जिले के गांव शिमला निवासी कश्मीरी भी जुड़ा हुआ है और वो हर कदम ताल पर फर्जिवाड़े को अंजाम देते रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुंडका लैब, बरेली, झांसी, अलवर, पटियाला, बीकानेर सिद्धी विनायक लैब में आनलाईन परीक्षाओं में कश्मीर द्वारा फर्जिवाड़े को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सेटिंग की हुई है।
राहुल द्वारा यूजीसी की परीक्षा पास करवाने के लिए गांव बीबीपुर निवासी विक्रम, गुरुग्राम के प्रवीन, सफीदों के दीपक, गांव अलीपुरा निवासी नवीन, खुंडा अली, चुंडीगढ़ निवासी विजेंद्र, गोपाल नगर के अमरजीत से पेपर उपलब्ध करवाने की ऐवज में रुपये लिए गए हैं। उचाना थाना पुलिस ने सुरक्षा एजेंट कर्मबीर की शिकायत पर काबू किए गए खटकड़ निवासी राहुल समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आइटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपितों की पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
एसपी नरेंद्र बिजराणिया ने बताया कि गिरोह केंद्र सरकार राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं को ऑनलाइन उपकरणों के माध्यम से करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह परीक्षार्थी की जगह दूसरे युवक से परीक्षा दिलाने, लैबों में सेटिंग कर परीक्षा पास करवाने, ऑनलाइन उपकरणों से परीक्षा क्लीयर करवाने का कार्य करता है। रविवार को आयोजित यूजीसी की परीक्षा को लेकर भी इस गिरोह के सदस्यों ने परीक्षार्थियों से पेपर उपलब्ध करवाने की ऐवज में रुपये लिए हुए थे। गिरोह के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जींद के अलावा भिवानी, कैथल, रेवाड़ी गुरुग्राम समेत अन्य स्थानों पर पुलिस की अलग अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks