स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HSSC Job - राखी का युवक दूसरे से परीक्षा दिला भर्ती हुआ, तो रोहणात का फर्जी डिग्री के सहारे

फर्जी डिग्री व दूसरे से परीक्षा दिलवाने के लपेटे में आए चार

मुख्य सरगना कालता का दिलबाग काबू

 जींद - तहलका न्यूज 


उचाना  पुलिस ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करके नौकरी दिलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना गांव कालता निवासी दिलबाग को गिरफतार किया है। आरोप है कि वह HSSC की भर्ती परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के स्थान पर फोटो मिक्स करवाकर दूसरों से परीक्षा दिलवाने और अधिक नंबर लगवने के लिए उच्चतर शिक्षा की फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसके लपेटे में अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य भर्तियों में फर्जी तरीके से नौकरी करने वालों के रोंगटे खड़े हो हैं।


जींद के उचाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कालता निवासी दिलबाग HSSC द्वारा भर्तियों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर नौकरी दिलाता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह कई जनों से रुपए लेकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास करवा चुका है। पुलिस ने उसकी जानकारी के आधार पर उसके गांव के राजेश के साथ आजाद, देवेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।


राखी का आजाद दूसरे से परीक्षा दिला भर्ती हुआ मास्टर 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि HSSC की भर्ती परीक्षा मे दिलबाग ने हिसार जिले के गांव राखी खास के आजाद सिंह के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाया था। उसके आवेदन फार्म मे आजाद के स्थान पर जिससे परीक्षा में बैठाए गए युवक का फोटो मिक्स करवाकर परीक्षा में बैठाया था। ताकि उम्मीदवार की पहचान ना हो सके। राखी खास निवासी आजाद का आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक भर्ती में चयन हाे चुका है।


रोहणात के सोनू की डिग्री फर्जी

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि HSSC भर्ती में बैठे किसी उम्मीदवार के पास अगर उच्चत्तर शिक्षा की डिग्री नहीं होती तो दिलबाग उसकी नकली डिग्री भी तैयार करवा कर दे देता था। ताकि अभ्यर्थी को अतिरिक्त अंक मिल सके। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव रोहणात भिवानी निवासी देवेंद्र के साथ मिलकर सोनू नाम के युवक की उच्च शिक्षा की नकली डिग्री बनवाई हुई थी।


कालता का राजेश रुपए इक्ट्ठे करने के काम को देता था अंजाम


दिलबाग के साथ गांव कालता निवासी राजेश नकली डिग्री बनवाने के लिए लोगों से रुपए इकट्ठे करता था। वो नकली डिग्री बनवाने और संबंधितों से पैसे लेने का काम देखता था। राजेश ने निवासी गांव डाचक , करनाल निवासी पंकज के जान पहचान के एक युवक की भी फर्जी डिग्री बनवाई थी। गिरोह के सदस्य इन कार्यों को करवाने की ऐवज में लाखों रुपए वसूलते थे। पुलिस उसकी तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |