पीपीपी का काम प्राथमिकता से पूरा करें - खंड शिक्षा अधिकारी
पीपीपी से संबंधित कार्य पूर्ण करवाने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में बैठक आयोजित
अलेवा/संवाददाता- पवन डाहौला
https://youtu.be/iIMxcFQQsEIसंबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाईन पर टच करें
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगूरां प्रांगण में एक बैठक का आयोजन हुआ । बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा सुरेश जोजवान ने की । बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की और से (पीपीपी) परिवार पहचान पत्र में परिवार के मुखिया द्वारा दर्शाई गई आमदनी की जांच खंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों से करवाई जा रही है ।
खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा सुरेश जोजवान ने इस दौरान अध्यापकों से कहा पी पी पी से संबंधित कार्य अभी तक अधूरा क्यों है सभी अध्यापक जल्दी से कार्य पूरा कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाए । उन्होंने कहा कि पी पी पी को लेकर 24 दिसंबर को एडीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में अध्यापकों से पी पी पी कार्य जल्द पूर्ण करवाने के आदेश जारी हुए थे। उन्हीं आदेशों के संदर्भ में अध्यापकों की यह आवश्यक बैठक बुलाई गई है । बैठक में अध्यापकों से पी पी पी का कार्य समय पर पूर्ण न होने का कारण खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा सुरेश जोजवान ने जाना ।
अध्यापकों ने बताया कि उनके द्वारा पी पी पी से संबंधित पहले किया गया कार्य की धनराशि उनको अभी तक नही मिली तथा और अन्य समस्याएं उनके सामने बताई गई । सुरेश जोजवान ने अध्यापकों को आश्वासन देते हुए कहा कि आगे आपको किसी प्रकार की समस्या नही आने दि जाएगी आप सभी समय पर यह कार्य पूर्ण करें । इस अवसर पर एबीआरसी अशोक शर्मा बीआरपी दिनेश कुमार अध्यापक रघुवर सिंह अध्यापिका गीता ईश्वर सिंह, बीडीपीओ कार्यालय अलेवा से विकास शर्मा अध्यापक राजवीर सिंह बोदले,हरदीप सिंह ,तथा संदीप उपस्थित रहें।
बाक्स
परिवार पहचान पत्र में दर्ज आमदनी की जांच शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों से न कराकर किसी और अन्य विभाग के कर्मचारियों से करवाया जाए । पीपीपी से संबंधित जांच अध्यापकों पर यह करवाने से बच्चों की पढाई प्रभावित होती है । इसलिए बच्चों की पढाई को ध्यान रखा जाना चाहिए ।
अध्यापक राजबीर सिंह बोदले ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks