कोरोना रुपी ग्रहण भी नहीं भटका पाया लक्ष्य प्राप्ती से - जगदीश भैरो
परीक्षा में प्रथम रहने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित
नारनौंद : शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है और पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से युवाओं के शिक्षित होने पर कोरोना रुपी ग्रहण लगा हुआ है। लेकिन काफी युवा इस मुश्किल घड़ी में अपने रास्ते से नहीं भटके और अपना मुकाम हासिल किया। उक्त शब्द उपासना सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के प्रिंसिपल जगदीश भैरो ने स्कूल में आयोजित मेघावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहे।
उपासना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज दिसम्बर परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक जगदीश भैरों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण छात्रों की शिक्षा काफी लंबे समय तक प्रभावित रही है। लेकिन पिछले काफी महीनों से छात्र मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ताकि वह अच्छा परिणाम ला सके वहीं पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के मानसिक विकास के लिए स्कूल में अन्य गतिविधियां भी करवाई जा रही है जिनमें छात्र बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दिसंबर महीने में सभी कक्षाओं के लिए हुई परीक्षा में जिन छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था उनको स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों का उत्साह बढ़ाने में लाभकारी होंगे।
इस अवसर पर प्रिंसिपल जगदीश भैरों, अरुण लोहान, मुकेश लोहान, दलबीर नेहरा, सुरेश पार्षद, जितेंद्र, रविंद्र नेहरा, संदीप लोहान व सभी अध्यापकों सहित गणमान्य व्यक्ति व अभीभाव

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks