परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
आईसीएस कोचिंग सेंटर में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
नारनौंद : कस्बे के आईसीएस कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने शुक्रवार को उपमंडल परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद नायब तहसीलदार अजीत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौपा।
छात्र मानसी, रेनू, दीपिका, पुष्पा, अंतिम, मुस्कान, सुशीला, खुशबू, तमन्ना, माही, मौसम, सोनिया, पूजा, प्रियंका, नीलम, पूनम, मंजू, सीमा, कविता, किरण, मोनिका, उषा, अमित, सोनू, सोमबीर, सुमित, अभिषेक, परमिंदर, सुनील, बंटी, राहुल, दिनेश व संजू इत्यादि ने बताया कि सरकारी नौकरी के क्षेत्र में भाजपा सरकार के नेतृत्व में बहुत सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है। बार-बार विभिन्न स्तर पर खुलासे हो रहे हैं। जिसके कारण आपकी बिना खर्ची बिना पर्ची वाली छवि पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। एचसीएस अधिकारी अनिल नागर को घुस के पैसों सहित अपने कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा गया था। अब सोनीपत में रोबिन नामक व्यक्ति पकड़ा गया है।
जिसने हजारों लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाने की बात कबूली है। जिस प्रकार पेपर लीक मामले पर आपने विधानसभा में कानून पास किया है। वैसे ही गलत तरीके से नौकरी हासिल करने वालों की संपति कुर्क करने का कानून बनाया जाए। मामले की सीबीआई जांच कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सजा दी जाए। क्योंकि जब तक समाज में गलत काम करने वाले व्यक्ति रहेंगे तब तक योग्यता के आधार पर इमानदारी से मेहनत करने वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks