नारनौंद जांच करने पहुंची- किसान आंदोलन में घायल कुलदीप प्रकरण में एसआईटी
किसान आंदोलन में घायल कुलदीप प्रकरण में एसआईटी की टीम
नारनौंद : राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पांच नवंबर को कस्बे में जांगड़ा समाज की धर्मशाला की नींव रखने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे और उस दौरान सातरोड के एक किसान कुलदीप बेहोश अवस्था में पाए गए थे। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एसआईटी गठित कर दी थी। जो कि शुक्रवार को जांच करने के लिए मौके पर पहुंची।
पांच नवंबर को किसान राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का विरोध करने के लिए पहुंचे थे उस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए थे और उसी दौरान गांव सातरोड के किसान कुलदीप बेहोशी की हालत में मिले किसानों ने आरोप लगाया था कि उसकी यह हालात पुलिस के साथ झड़प में हुई है। इसको लेकर किसानों ने काफी दिनों तक नारनौंद व पुलिस अधीक्षक हांसी के कार्यालय के बाहर धरना दिया था। आखिरकार प्रशासन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करके निष्पक्ष जांच करने के आश्वासन पर ही किसानों ने धरने को समाप्त किया था।
इस मामले में शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में डीएसपी राजसिंह लालका, हांसी के सिटी एसएचओ विजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर बारीकी से हर पहलू की जांच की। और सबूत जुटाए। इस मामले में नारनौंद के डीएसपी जुगल किशोर भी मामले की जांच कर चुके हैं।
बॉक्स
इस संबंध में आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया है। हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के समय कुछ मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करके रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks