जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से सीधा लाभ
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगे दो दिवसीय मेले का समापन पर पहुंचे एसडीएम उचाना,दूसरे दिन 105 आवेदन आए ।
अलेवा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय प्रांगण में हुआ मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन,
(जींद) संवाददाता - पवन डाहौला
उचाना 17 दिसंबर
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अलेवा बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में लगे दो दिवसीय मेले का शुक्रवार को एसडीएम उचाना राजेश कौथ ने किया समापन । दूसरे दिन 105 ने किया आवेदन अब आवेदनपत्रों की जांचकर उनको सीधा लाभ दिया जाएगा समापन अवसर पर पहुंचे एसडीएम उचाना राजेश कौथ ने बताया कि आयोजित मेले में 17 विभागों ने स्टाल लगाकर पात्र परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके आवेदन लिए ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार द्वारा गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय है । उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लघु उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस योजना के तहत उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हैं और उनकी आय को एक लाख 8० हजार रुपए तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है । सरकार की और से तीन फेज में पात्रता निर्धारित की गई है और उसी अनुरूप योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को अंत्योदय मेले से दिया जा रहा है । अंत्यादेय मेले योजना का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम परिवार को आगे लाना है ।
इसके लिए विभिन्न योजनाएं चिन्हित की गई हैं जो इन परिवारों की आमदनी बढ़ाने में मददगार होंगी।
बाक्स
पात्रता के लिए एससी, बीसी, महिला, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी । उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए कृषि, मत्स्य, पशुपालन व डेयरी जैसे व्यापारिक, औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवसाय के साथ-साथ स्किलिंग में निपुण करने के लिए कंप्यूटर, चालक, सिलाई कढाई आदि के प्रशिक्षण भी शामिल हैं। अभियान के पहले चरण में 5० हजार से एक लाख रूपए वार्षिक आय तक के परिवारों को आय दोगुनी तक लेकर जाना है। इसके लिए बैंकों का सहयोग लिया जा रहा है। मेले के दौरान ही बैंक अधिकारी लोन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रहे है। किसी पात्र व्यक्ति को बैंक गारंटी की आवश्यकता हुई तो उसकी भी मदद सरकार करेगी।
इस अवसर पर बीडीपीओ अलेवा औम प्रकाश शर्मा खंड महिला एवं बाल विकास अधिकारी रामरती तहसीलदार नायब तहसीलदार अलेवा समाज कल्याण विभाग की और सतीश कुमार, हरीश सरोहा महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर राजबाला रंणजीत सिंह भुक्कल पंचायत विभाग से पंचायत अधिकारी रोहतास लेखाकार महेन्द्र सिंह कश्यप ग्राम सचिव एसोसिएशन जिला प्रधान सुलतान सिंह ग्राम सचिव सुभाष एबीपीओ अलेवा विनोद कुमार मार्किट कमेटी सचिव विकास गुप्ता आदि मौजूद रहें ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks