वर्षो पुरानी मांग पूरी, डैंटल सर्जन बने डिप्टी सिविल सर्जन
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से फिर करेंगे मुलाकात : डा.पांचाल
(जींद) संवाददाता - पवन डाहौला
पदोन्नति मिलने पर डैंटल सर्जन बने डिप्टी सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर रमेश पांचाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा तथा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डैंटल डा.प्रवीन सेठी से चंडीगढ़ में मिले ।
ग्यारह वर्षो पुरानी मांग पूरी होने पर बुधवार देर सांय डिप्टी सिविल सर्जन जींद डाक्टर रमेश पांचाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार तथा अधिकारियों का चंडीगढ़ में जाकर आभार व्यक्त किया । पदोन्नति मिलने पर सभी डैंटल डिप्टी सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डैंटल डा.प्रवीन सेठी से मिलकर सभी आभार व्यक्त किया । डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर पदोन्नत हुए सभी डैंटल सर्जन बुधवार को जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल डा.रमेश पांचाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री तथा विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा से उन्होंने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल ने कहा कि उनकी 11 साल पुरानी मांग आपके प्रयासों से पूरी हुई है। इसके लिए वह सभी सीएम मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सदा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में डैंटल सर्जन को केवल सीनियर डैंटल सर्जन के पद पर ही पदोन्नत हो पाते थे। पहली बार डैंटल सर्जनों को डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर पदोन्नति मिली है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के डैंटल सर्जनों ने कोरोना योद्धा के रूप में अगले मोर्चे पर बहुत सराहनीय काम किया। कोरोना सैंपलिंग में डैंटल सर्जनों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा से भी डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल ने मुलाकात कर अपनी पदोन्नति के लिए उनका आभार जताया। राजीव अरोड़ा ने भी कोरोना काल में डैंटल सर्जनों के इस महामारी से निपटने में योगदान की खुलकर तारीफ की और कहा कि डैंटल सर्जनों की बदौलत महामारी पर काबू पाने में सरकार और विभाग को सफलता मिली। इस जज्बे को आगे भी बरकरार रखने का आह्वान राजीव अरोड़ा ने किया। बाद में डिप्टी सर्जन डैंटल हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डैंटल डा.प्रवीन सेठी से पंचकूला स्थित उनके कार्यालय में मिले।
डा.प्रवीन सेठी का भी डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल ने अपनी पदोन्नति के लिए आभार जताया और कहा कि उनकी पदोन्नति की मांग पूरी करवाने में डा.प्रवीन सेठी का भी अहम रोल रहा। डा.प्रवीन सेठी ने इस मौके पर कहा कि डैंटल सर्जनों को डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल के पद पर पदोन्नति मिलने से वह जनता की और बेहतर सेवा करेंगे। इससे उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। डा.सेठी ने कहा कि डैंटल सर्जन स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम कड़ी हैं। कोरोना काल में भी डैंटल सर्जनों ने बहुत अच्छा काम किया।
बाक्स
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से फिर करेंगे मुलाकात : डा.पांचाल
जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल डा.रमेश पांचाल ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डा.वीना सिंह के चंडीगढ़ से बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से जल्द डिप्टी सिविल सर्जन डैंटल का प्रतिनिधिमंडल मिलकर पदोन्नति के लिए उनका आभार जताएगा। बुधवार को चंडीगढ़ में मंत्री और अधिकारियों से मिलने वालों में डा.रमेश पांचाल, डा.कुलदीप गौरी, डा.विकास पुरी, डा.नीतू सुरजेवाला, डा.शिवानी हुड्डा, डा.अंजलि अरोड़ा, डा.बलजिंद्र कौर, डा.अमन कम्बोज, डा.अनिल रंगा आदि प्रमुख थे।
डा.रमेश पांचाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसीएस राजीव अरोड़ा से डैंटल सर्जनों को मैडीकल अफसर वाला पे- स्केल दिए जाने, 5,10 और 15 साल की सेवा के बाद मैडीकल अफसर के बराबर वेतन वृद्धि दिए जाने तथा एमडीएस को 6 विशेष वेतन वृद्धि और डैंटल सर्जन का पदनाम बदलकर मैडीकल अफसर डैंटल किए जाने की मांग रखी गई। यह मांगें काफी समय से सरकार से की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के एसीएस ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और पूरी करवाने के प्रयासों का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks