नारनौंद : राजकीय कॉलेज में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता मनदीप बने बेस्ट एथलीट
राजकीय कॉलेज में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता मनदीप बने बेस्ट एथल
नारनौंद : राजकीय कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए छात्र
नारनौंद : कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय आठवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उगालन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रजनीश बहल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज गोयत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि राजकीय कॉलेज उगालन के प्रिंसिपल डॉ रजनीश बहल ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनका सही तरीके से बौद्धिक विकास हो सके छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर के ही मंजिल की तरफ बढ़ना चाहिए तभी वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकेंगे।
आज खेलों में सरकार की नीतियों के कारण अनेक खिलाड़ी सरकारी नौकरी प्राप्त कर कर रहे हैं। वही हमारे प्रदेश से खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि हरियाणा के पहलवान पूरे विश्व में विख्यात है। कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता ने बताया कि आज भी खेल प्रतियोगिता में सो मीटर की दौड़ में लड़कों के वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र संजय ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के छात्र पंकज ने दूसरा और मनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष में भावप्रीता ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की रेणु ने दूसरा और बीए प्रथम की छात्रा सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की महिला वर्ग दौड़ में ब्रितानी प्रथम रीनू ने दूसरा और सीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया लड़कों में मनदीप ने पहला पंकज ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जंप प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में रेनू ने पहला, भावप्रीता ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में पंकज ने पहला, मोहित ने दूसरा और अंकित में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट एथलीट लड़कों में बीए फइनल के छात्र मनदीप व लड़कियों में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भावप्रीता को चुना गया। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज गोयत, डॉ नेहा, कनुप्रिया, सुनीता, पवन लोहान, डॉक्टर संजय इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks