स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चौधरी मित्रसेन के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को करेंगे साकार - कैप्टन अभिमन्यु

 चौधरी मित्रसेन आर्य की 91वी जयंती के उपलक्ष में गांव खांडा खेड़ी में हुआ हवन यज्ञ, पूर्व वित्त मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल।


https://youtu.be/XRyYvXIeqiE


         पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर एकता सिंधु जरूरतमंदों को कंबल भेंट करती हुए

नारनौंद : चौधरी मित्रसेन आर्य का जन्म दिन 15 दिसंबर 1931 को उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में हुआ था और प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती के उपलक्ष में गांव खांडा खेड़ी में भव्य कार्यक्रम करवा जाता है।इसी कड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से से हुई। उसने पूरे  क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली। उसके बाद पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर एकता सिंधु ने जरूरतमंद लोगों को गरम कंबल बांटे। इस अवसर पर भंडारा लगा कर लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।


                             कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

      पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति की अगर कोई जरूरत हो तो वह हमसे मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। उन्होंने बताया कि चौधरी मित्रसेन आर्य एक समाजसेवी व्यक्ति होने के नाते नाते शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ अलग करने की सोच रखते थे। उन्होंने देशभर में अलग-अलग जगहों पर लड़कियों को पढ़ाने के लिए गुरुकुल बनाने की शुरुआत की ताकि लड़कियां शिक्षित होकर दो परिवारों को शिक्षित करने का काम करें। 



उन्होंने काफी स्कूल भी खोलें। वह खुद ज्यादा शिक्षित नहीं थे उसके बावजूद भी वह एक सफल उद्यमी थे। उनके कार्यों को बढ़ाने के लिए पूरा परिवार उनके पद चिन्हों पर चलकर हर काम को आगे बढ़ा रहा है। सैकड़ों गांव में परम मित्र वाटिका के नाम से बच्चों को खेलने के लिए झूले और बुजुर्गों को बैठने के लिए कुर्सियां का प्रबंध किया हुआ है। उसके चारों तरफ वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए फलदार और फूलदार पौधे भी लगाए गए हैं। पिछले सालों में सैकड़ों  गरीब कन्याओं की शादी भी करवाई जा चुकी हैं। प्रत्येक वर्ष उनके नाम पर पूरे क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। उनकी सोच थी की भारत माता मंदिर के जैसा उनके गांव में भी एक मंदिर होना चाहिए। जिसमें पूरे भारत के दर्शन हो सके। 

उसी तर्ज पर उनके स्मारक स्थल पर मंदिर तैयार किया जा रहा है। जिसकी हर मंजिल पर भारत की अलग-अलग झलक नजर आएगी। इसको तैयार करने के लिए कार्य जोरों पर है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु, चेयरमैन महावीर शर्मा, नरेश वर्मा, कुलदीप गौतम, पार्षद संजय खरब, आजाद शर्मा, जयवीर माजरा, अमरजीत लोहान, सुरेश एमसी, राजवीर खेड़ी, सुभाष श्योराण, सतपाल श्योराण, चांदीराम मान,वीरेंद्र खांडा, पूर्व सरपंच जयपाल सिंह, शंकर शांडिल्य, अमित मोर, कमलेश भैणी इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

बॉक्स
डॉक्टर एकता सिंधु ने बताया कि हमारे पिताजी चौधरी मित्रसेन आर्य सामाजिक व्यक्ति होने के नाते काफी संस्कारी थे और नीचे दिए हुए संस्कारों के अनुरूप कार्य करते हुए हम लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हैं। लड़कियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐसे कार्य किए जा रहे हैं ताकि वह ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़े हो सके।

बॉक्स
गांव खांडा खेड़ी के पूर्व सरपंच जयपाल सिंह ने बताया कि चौधरी मित्रसेन आर्य महान विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे कार्य किए है कि आज भी उनको पूरा समाज याद करता है। वह शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान देते थे और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक कार्य करके शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |