Narnaund BJP - देश को सोने की चिड़िया बनाने की मुहिम में है प्रधानमंत्री - अजय सिंधु
देश को विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा - अजय सिंधु
कस्बे के हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता।
नारनौंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सोने की चिड़िया बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं और देश को विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उक्त शब्द भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु ने कस्बे के हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया जिसका सीधा प्रसारण आज हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं के बीच में बैठकर देखा गया। आज प्रदेश में भी भाजपा सरकार 36 बिरादरी के लोगों को साथ में लेकर विकास करवा रही है वही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़ी प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नरेश वर्मा, सह संयोजक नीलम जागंङा, मण्डल अध्यक्ष जयबीर माजरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल जिला महामन्त्री नीलम जांगङा नरेश वर्मा, कपिल गुराना, सुनील बैरागी, कुलदीप गौतम, चांदी मान, रामअवतार भट्ठ, मनीष पार्षद, सुल्तान बैरागी, विजय वाल्मिकी अमरजीत लोहान , राममेहर बैरागी, जयपाल लोहान आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks