किसानों के सहयोग के लिए आम आदमी पार्टी रहेगी तैयार - वेद प्रकाश बेनीवाल
वेद प्रकाश बेनीवाल
ऐसी बेरिकेटिंग कहीं पर भी नहीं देखी होगी
Please Subscribe, Share & Like
सिंधु बार्डर की ताजा विडियो देखने के लिए इस लाईन पर क्लिक करें
नारनौंद : किसानों ने भाजपा सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया और आखिरकार सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। किसानों की बड़ी जीत में आम आदमी पार्टी ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई करने का काम किया है। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के नारनौंद हलका प्रधान वेद प्रकाश बेनीवाल ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि जब देशभर के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे तो आम आदमी पार्टी ने किसानों की सहायता करते हुए उनको बिजली मुहैया करवाई और साथ ही शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर किसानों का साथ दिया। आखिर कर किसानों ने सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया और सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े। पूरे जोश और जश्न के साथ किसान घर वापसी कर रहे हैं। सरकार को किसानों की एमएसपी की मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। अगर सरकार ने इस मांग को पूरा नहीं किया तो इससे भी बड़ा आंदोलन किसान खड़ा कर देंगे और आम आदमी पार्टी उनका सहयोग करेगी।
फोटो कैप्शन 1: वेद प्रकाश बेनीवाल
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks