Kusti - मिट्टी कुश्ती प्रतियोगिता में झज्जर के खिलाड़ियों का रहा जलवा
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर
विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि
नारनौंद : हरियाणा राज्य स्तरीय मिट्टी कुश्ती की नेशनल के लिए ट्रायल शहीद भगत सिंह कुश्ती इंटरनेशनल अकैडमी मिर्चपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों महिला व पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब वह नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर के संचालक पहलवान अजय ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय मिट्टी कुश्ती की नेशनल के लिए ट्रायल ली गई थी। जिसमें पुरुष वर्ग 57 किलो ग्राम में झज्जर के अमित कुमार, 65 किलोग्राम में झज्जर के मोहित,74 किलोग्राम में सोनीपत के जयदीप 86 किलोग्राम में जींद के पहलवान रोबिन सिंह, 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के दीपक, 125 किलोग्राम में चरखी दादरी के साकेश पहलवान का चयन हुआ है। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की पहलवान हनी कुमारी, 53 किलोग्राम में जींद की मीनाक्षी, 57 किलोग्राम में रोहतक की नीतिका, 62 किलोग्राम में फतेहाबाद की प्रीति, 68 किलोग्राम में हिसार की सोनिका हुड्डा, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की हनी का चयन हुआ है। यह सभी पहलवान 24 व 25 दिसंबर को नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks