Love -सैक्स और धमकी
लव, सैक्स और धमकी
सोसल मीडिया पर दोस्ती, अब पहुंची थाने
सोसल मीडिया पर एक महिला की दोस्ती एक अपरिचित व्यक्ति से हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और बीच की सारी हदें पार कर दी। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उक्त युवक ने उसे धमकी दे दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कितनी सच्चाई है ये तो जांच में पता चलेगा।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वो शादीशुदा है और पति के साथ अनबन रहने के कारण वो दोनों अलग-अलग रहते हैं। उसके साथ उनका बेटा भी रहता है। महिला ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती झज्जर के युवक देवेन्द्र के साथ हो गई। धीरे-धीरे दोनों बातें करने लगे और देवेंद्र उसके पास आने लगा। समय बीतता गया और दोनों में नजदीकी बढ़ने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक संबंध बनाकर उसका शौषण किया।
जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और शादी के नाम पर गुमराह करने लगा।जब उसने जोर देकर कहा तो उसने हथियार के बल पर उसकी आवाज दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले देवेंद्र अपने अन्य साथी सागर के साथ आया और हथियार के बल पर उसका शौषण कर धमकी दी कि अगर उसने शादी करने के लिए फिर से कहा तो वो उसे व उसके बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच में ही तस्वीर साफ होगी कि महिला के ब्यान में कितनी सच्चाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks