स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

CM बोले - सरकार किसानों से बातचीत को तैयार, बातचीत से निपटते हैं सब मामले


चंडीगढ़ - तहलका न्यूज
    सभी मामले सुलझाने के लिए बातचीत करनी सबसे जरूरी है। सरकार किसानों से प्रत्येक विषय पर बातचीत करने के लिए तैयार है। उक्त शब्द सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि बातचीत एक ऐसा विकल्प होता है। जिसमें दो पक्ष बैठकर बातें करते हैं तो बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान निकल आता है। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। इसलिए किसानों को भी आगे आकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने नरम रुख अपनाते हुए कहा कि जब बातचीत होगी तो आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के स्मारक, दर्ज मामलों को रद्द करने सहित सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की अधिकतर मांगें मान ली हैं। इसलिए किसानों को आंदोलन समाप्त करने का फैसला ले लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |