स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

School- बस के नीचे आया कुत्ता, चालक परिचालक सहित दो छात्र घायल

महिला और युवक ने बरसाए डंडे, मां बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे में बस का शीशा टूटा हुआ।  

महेन्द्रगढ़ - तहलका न्यूज

   निजी स्कूल बस के नीचे कुत्ता आ गया। जिसके कारण कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते की मौत से तेस में आई एक महिला और एक युवक ने लाठी डंडों से बस पर हमला कर दिया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में बस चालक सुरेंद्र ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ जिले में गीताजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल निम्बी की बस का चालक है। बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे वह बस को लेकर बच्चे छोड़ने के लिए काकड़ा रोड से होते हुए सोहली निकल रहा था। जब वह गांव दुलोठ अहीर में तेजपाल व्यक्ति के घर के सामने से निकलने लगा तो घर के अंदर से एक कुत्ता अचानक बस की तरफ दौड़कर आया ओर बस के नीचे पिछले टायर के नीचे आ गया। कुत्ता मौके पर ही मर गया। वह बस को लेकर चला गया था। लेकिन जब वह अगले दिन आया तो तेजपाल व उसकी मां भगवती ने लाठी डंडों के बल पर बस को रुकवाकर उन पर हमला कर दिया। जिसके कारण बस के चालक व परिचालक को चोटें आई हैं। साथ ही बस में भी तोड़फोड़ की। जिसकी वजह से बस में बैठे दो छात्र घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |