स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hry-Govt खाली पड़े इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

 खाली पड़े इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू, आंकड़े जुटाने में लगी सरकार


चंडीगढ़ - तहलका न्यूज

    प्रदेश सचिव की तरफ से जारी लेटर से साफ जाहिर है कि प्रदेश सरकार सभी विभागों, निगमों में रिक्त पदों की जानकारी जुटाने में लग गई है। कमिश्नर से लेकर उपायुक्त सहित सभी विभागों के मुखियाओं को यह जानकारी 5 दिसम्बर तक सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होगी। 

   मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में हवाला दिया गया है कि ग्रुप डी के जो पद उनके विभागों में रिक्त हैं और पूर्व सैनिकों के कोटे से हैं। उन सबकी जानकारी 5 दिसम्बर तक सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाएं ताकि आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। क्योंकि 2018 में हुई ग्रुप डी की भर्ती में चयनित पूर्व सैनिकों ने ज्वाइनिंग नहीं की थी और ये पद तीन साल से खाली पड़े हुए हैं।



मानव संसाधन सूचना विभाग ने ड्रोन संचालन के लिए ड्रोन पायलट के 7 पदों पर अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं । एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक युवक 31 दिसंबर तक पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। अनुबंध तीन साल के लिए होगा। वहीं मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम (एचआरएमएस) पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले अफसर-कर्मचारियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि दस दिसंबर तक बढ़ा दी है। अगले शुक्रवार तक पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |