स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi - दलितों का बहिष्कार करने के मामले में सरपंच सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी किसी भी समय

 भाटला प्रकरण 
भाटला में दलितों का बहिष्कार मामले में सरपंच प्रतिनिधि सहित 6 आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी किसी भी समय 

 हांसी : तहलका न्यूज

   हांसी के गांव भाटला में दलितों का बहिष्कार करने के मामले में धारा 319 के तहत कार्यवाही पर रोक के लिए डाली गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। जिससे सरपंच सहित अन्य लोगों को झटका लगा। अब इनकी गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।


भाटला सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में दर्ज एफआईआर नंबर 225 में भाटला के दलित ग्रामीणों का सामाजिक बहिष्कार करने वाले छह आरोपियों को हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 आरोपियों की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत ने आरोपी मानते हुए पीडि़त पक्ष की धारा 319 के तहत दायर की गई याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें आरोपियों के तौर पर तलब किया था। छह अगस्त को अदालत ने उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |