स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Road - सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा पीजीआई में भर्ती

 पेड़ से टकराई कार दो युवकों की मौत, एक घायल

रोहतक - दादरी रोड़ पर बौंद गांव के पास एक कार अज्ञात परिस्थितियों में पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी में सवार तीन युवकों को बाहर निकाल और अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक का उपचार शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


गांव बोहर का रहने वाला 25 वर्षीय राहुल, कथुरा का 29 वर्षीय विकास अपने एक अन्य दोस्त के साथ दादरी किसी समारोह में शामिल होने आए थे। जब वे वापस अपने घर के लिए निकले तो बौंद कला के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों  युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने राहुल व विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |