स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Si ke bad चपरासी ने की Fortuner Car मांगी

 Si ke bad चपरासी ने की Fortuner Car मांगी


फरीदाबाद - तहलका न्यूज

 एस आई द्वारा शादी में क्रेटा गाड़ी की ख्वाहिश रखने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि चपरासी ने अपनी शादी में वधु पक्ष से दहेज में फॉर्च्यूनर और साढ़े चार लाख रुपये नकद मांगे। यह मामला बल्लभगढ़ का है जहां कृ़षि विभाग में चपरासी विशाल ने शादी से कुछ दिन पहले लड़की वालों को फोन कर फॉर्च्यूनर गाड़ी और कैश की डिमांड की। विशाल की शादी 27 नवंबर को होनी थी और वह दहेज की मांग पूरी ना होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा लड़की वाले बारात आने की राह ताकते रह गए। 

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पांच बेटिया हैं, वह किस किसको इतना दहेज देगा। हालांकि जिस लड़की की अब शादी होनी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव धनौंदा के युवक द्वारा दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का मामला  काफी चर्चा मेंं है। सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात धनौंदा के सोनू की शादी गांव आकोदा में फिक्स हो गई थी। जिसके बाद सोनू ने होने वाली दुन्हन को फोन कर दहेज में आल्टो की जगह क्रेटा गाड़ी और बढ़िया सामान देने की मांग की थी। इसके बाद वर पक्ष वधु पक्ष के घर बारात लेकर नहीं पहुंचा और यह शादी नहीं हो सकी।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |