स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

His- गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बने स्वावलंबी : डिप्टी स्पीकर

 गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बने स्वावलंबी : डिप्टी स्पीकर



गांव गंगवा में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले का किया शुभारंभ
दो दिवसीय मेले के दौरान 600 चिन्हित लाभार्थियों को दिया जाएगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

हिसार, 03 दिसंबर।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत हिसार जिले के गांव गंगवा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय खुले दरबार के पहले दिन का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किया और इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलो का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दो दिवसीय मेले में लगभग 600 चिन्हित लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
      इस अवसर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर अंत्योदय मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। गरीब परिवार इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बन सकते हैं, इसलिए हर गरीब परिवार को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि इन खुले दरबारों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को दिलवाया जा रहा है।
   अंतोदय मेले में आए लाभार्थियों ने बताया कि गरीब परिवारों के उत्थान के लिए लगाए जा रहे अंत्योदय मेले काफी फायदेमंद है। ऐसे मेलों से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिनसे लाभ उठाकर गरीब परिवार अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |