स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Lawyers protest against Deputy CM Dushyant Chautala, entry through back door

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का वकीलों ने किया विरोध, पीछे के दरवाजे से की एंट्री
हिसार - तहलका न्यूज
     हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला झज्जर में होने वाली जजपा की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित रैली का न्यौता देने हिसार के बार काउंसलिंग में पहुंचे तो वकीलों और किसान, मजदूरों ने उनका विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। विरोध को देखते हुए पुलिस ने डिप्टी सीएम को पीछे के दरवाजे से अंदर एंट्री करवाई। वकीलों और किसानों के अलावा अनेक संगठनों ने डिप्टी सीएम का हिसार पहुंचने पर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

किसान व मजदूर संगठन पहले ही डिप्टी सीएम सहित भाजपा जजपा नेताओं का विरोध करने का फैसला लिए हुए है और डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पहले ही पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर लिए थे। लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वकील भी किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में उतर आएंगे। इस दौरान वकीलों के भी दो गुट नजर आए। एक गुट डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्वागत में लगा हुआ था तो दूसरा गुट किसान मजदूरों के साथ उनका विरोध करता रहा। प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पीछे के दरवाजे से बार काउंसिल की बैठक में पहुंचाया गया। जब कार्यक्रम का समापन हुआ और डिप्टी सीएम वहां से रवाना हुए तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

1 टिप्पणी:

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |