स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Divyangs expressed their anger against the government by meeting

 दिव्यांगों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ जताया रोष




नारनौंद : ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति की मासिक बैठक बास के बस स्टैंड पर हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रवीन बास ने की। बैठक का संचालन प्रवीन ने किया। 
           जानकारी देते हुए बास ब्लॉक महिला प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने 22 सितंबर को बास के तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था जिसका प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। दिव्यांगों की 18 सूत्रीय मांगे 2012 से पेंडिंग हैं। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जिसको लेकर दिव्यांग समाज में भारी रोष है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा उन्हें सड़को पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। उनकी मांग है कि जेजेपी का चुनावी वायदा दिव्यांगों की 5100 रुपए पेंशन लागू की जाए, बीपीएल राशन कार्ड और आवास योजना में 4 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और सभी दिव्यांगों को मकान बनाकर दिए जाएं, दिव्यांगों को कलेक्टर रेट पर प्लॉट दिए जाए। सरकारी दफ्तरों में व्हीलचेयर व रैंप की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। इस अवसर पर रेनू बास, राजेश मोहला, सत्यनारायण खांडा, बलीराम, नरेश कुमार, विष्णु शर्मा, दिलबाग, कृष्ण व राजेश इत्यादि को मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |