स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HSSC - ना पेपर लीक, ना परीक्षा रद्द, फिर पुलिस की नौकरी से मोह भंग क्यों

परीक्षा केंद्र तैयार, परीक्षा लेने वाले तैयार, मगर परीक्षार्थी नहीं हुए तैयार

पंचकूला :  तहलका न्यूज ( सुनील कोहाड़ )

  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को ( Haryana Police) में दुर्गा शक्ति भर्ती परीक्षा का आयोजन सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन भी करवाया गया। लेकिन इन भर्ती परीक्षाओं में पहुंचे युवाओं के आंकड़े बताते हैं कि आए दिन पेपर लीक, भर्ती रद्द, भर्ती पर रोक, धांधली से परेशान युवाओं का ( HASC ) से मोह भंग हो चुका है।


रविवार को हरियाणा पुलिस दुर्गा शक्ति भर्ती के लिए ( HSSC Exam ) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन करवाया गया। जिसमें किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षा में गड़बड़ी की खबर नहीं आई। लेकिन ये खबर जरूर आई कि सुबह के समय आयोजित इस परीक्षा में केवल 45 फीसदी ही युवतियां परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची।


वहीं अन्य भर्तियों के लिए शाम को आयोजित परिक्षाओं में ये आंकड़ा 50 फीसदी को पार नहीं कर पाया। इससे साफ जाहिर होता है कि अब HSSC से प्रदेश के युवाओं का मोह भंग हो चुका है। क्योंकि रेवेन्यू विभाग में लिपिक पद के लिए 50 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। मगर परीक्षा केंद्र धुल फांकते रह गए। परंतु परीक्षार्थियों का आंकड़ा 25 फीसदी पर ही सिमट गया।

ऐसे में वो क्या खुद का काम करना चाहते हैं या फिर और कोई अन्य कारण है। इस बारे में अभी किसी नतीजे पर पहुंच जाना जल्दबाजी होगी। 



हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही दुर्गा शक्ति शक्ति व रेनेव्यू विभाग में लिपिक की लिखित परीक्षा  आयोजित की गई। इन परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और कैमरे की नजर के साथ 11 जिलों में करवाया गया। जैमर लगाने के साथ साथ केंद्रों के बाहर भी कड़ी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |