स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि हुए बाबा साहब अवार्ड से सम्मानित

 वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि हुए बाबा साहब अवार्ड से सम्मानित



नारनौंद : नगरपालिका नारनौंद के वाइस चेयरमैन को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा बाबा साहब अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिससे कि पूरे समाज में खुशी का माहौल है।

 पंचशील आश्रम जड़ौदा में भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 37 वा राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन हुआ। जिसमें पूरे देश के दलित साहित्यकार लेखक समाजसेवी वह दलित उत्थान विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहनपाल ने दलित उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में नारनौंद नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि को भी दलित उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन में विभिन् दलितों की दशा व दिशा किस तरह सुधारा जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
नारनौंद नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद बाल्मीकि ने कहा कि आज मुझे डॉ भीमराव अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुझे बड़ी खुशी महसूस हो रही है और मुझे हौसला मिला है की मैं समाज के लिए और भी अच्छे कार्य कर सकूं। इस मौके पर पूर्व मंत्री संगप्रिय गौतम, पूर्व मंत्री बबनराव महाराष्ट्र व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सेलवाल, नारनौद से कश्मीरी लाल, कृष्ण कुमार गिरवर, संजय, राकेश, राजेश सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |