स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रिस्तेदार के बहू ने नमस्ते नहीं किए तो कर दी हत्या

 झाड़ियों में मिले कंकाल मामले में बाप बेटा पुलिस रिमांड पर

जींद - तहलका न्यूज

  नगूरा गांव में तालाब के पास झाड़ियों में एक कंकाल मिला था। पुलिस ने इस ब्लाइंड केस को चंद दिनों में ही अंजाम तक पहुंचाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।


पुलिस रिमांड के दौरान नगूरा निवासी संजय व उसके पिता सुबे सिंह ने बताया कि घर में एक रिस्तेदार आया था तो संजय की पत्नी 28 वर्षीय रीना ने रिस्तेदार के ना ही तो नमस्ते किए और ना ही राम राम की। इस बात को लेकर घर में मामूली कहासुनी हो गई। 


 मृतका रीना ने अपने ससुर सुबे सिंह को थप्पड़ मारने की कोशिश की। परंतु लग नहीं पाया तो इससे सुबे सिंह आग बबूला हो गया और रीमा को थप्पड़ जड़ दिया। ये मामूली कहासुनी की चिंगारी शाम तक ज्वालामुखी का रुप ले चुकी थी। शाम को जब संजय घर पहुंचा तो बात और बढ़ गई। आरोपितों ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने पहले रीना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

 उसके शव को एक प्लाट में तेल डालकर खुर्द बुर्द करने की कोशिश की। लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जला तो एक प्लास्टिक के एक बैग में डालकर साईकिल पर रखकर तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। जिस शव को पुलिस ने 6 दिसंबर को झाड़ियों से बरामद किया था। 


हालांकि पुलिस ने मृतका रीना के भाई रिंकू की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। लेकिन पुलिस ने अभी दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच के दायरे में लाने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |