स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Farmer-protest: किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने पर सीएम खट्टर का बड़ा ब्यान

केस वापसी में आ रही हैं कानूनी दिक्कतें, पहले ये केस होंगे रद्द

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़ - तहलका न्यूज ( सुनील कोहाड़ )

किसान आंदोलन ( Kisan protect ) भले ही खत्म कर किसान घर वापसी कर गए हों। लेकिन इसकी आहट अब तक भी सुनाई दे रही है‌। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों की घर वापसी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों ने अपना वायदा पूरा कर घर वापसी कर ली है। अब सरकार भी अपना वायदा पूरा जल्द ही कर देगी। वो रविवार को 15 वें प्रशासनिक सुधार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 


  पत्रकारों द्वारा किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अधिकांश केस का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है। उनमें छंटनी की जा रही है कि तुरंत प्रभाव से कितने केस वापसी लिए जा सकते हैं। क्योंकि कुछ केस अदालत में पहुंच चुके हैं। उनका हल निकालने के लिए कानूनी राय लेकर ही उनका निपटारा कर दिया जाएगा। 


आंदोलन में जान गंवाने वालों की जो सूची किसान संगठनों द्वारा दी गई है। उसकी पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। जैसे ही सही मिलान हो जाएगा और किसान भी उससे संतुष्ट हो जाएंगे। तो तुरंत ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |