स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद :सरकारी योजनाओं का भरपूर फायदा उठाएं ग्रामीण - विकास कुमार

    दो दिवसीय मेले से हजारों लोगों ने उठाया लाभ


नारनौंद : कस्बे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय प्रधानमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना कैंप का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने सरकारी सेवाओं का लाभ उठाकर विभिन्न योजनाओं के लिए फार्म भरे वही कार्यक्रम का शुभारंभ नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने किया।

दो दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार योजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारी आए हुए थे। जिनमें मछली पालन, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, महिला विकास निगम, एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन डेयरी विभाग, कौशल विभाग, बागवानी विभाग, रेड क्रॉस, राज्य बाल कल्याण परिषद, जिला समाज कल्याण विभाग के अलावा विभिन्न प्रकार के बैंक के अधिकारी भी मेले में मौजूद थे। उन्होंने लोगों को अपनी अपनी सुविधाओं के बारे में बताया और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने फार्म भरे। इस दौरान आईपीएस अधिकारी सुनीति चौधरी भी मेले का निरीक्षण करने के लिए पहुंची और उन्होंने मेले में मौजूद लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करवाते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाया। इस दौरान मौके पर ही पंचायत विभाग के सचिव, नगर पालिका के पार्षद और सचिव विजय जैन ने भी अनेक योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
बॉक्स
एसडीएम विकास यादव ने बताया कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस वजह से ही यह दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था सभी गांव में मुनादी करवा दी गई थी ताकि मेले का लाभ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण ले सके मेले में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |