School Timing : प्रदेश में बदला स्कूल खुलने व छुट्टी का समय, अब ये रहेगी टाइमिंग
सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज!
चंडीगढ़ - तहलका न्यूज ( सुनील कोहाड़ )
सर्दी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण शुक्रवार को दिन भर लोग ठिठुरते रहे और दिन भर कंपकंपी छुटी रही और सूर्य देवता के भी बाद दर्शन हुए। बढ़ती ठंड को देखते हुए ( Haryana Govt ) सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों को स्कूल में आध घंटा पहले पहुंचना होगा और आध घंटे देरी तक रुकना पड़ेगा।
सरकारी आदेशों के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और जुल्म ढा सकती है और शीतलहर के कारण अधिक कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी निजी स्कूलों व सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ये आदेश 20 दिसंबर से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। 20 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी की जाएगी।
वहीं स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को स्कूल समय से आध घंटा पहले स्कूल में पहुंचना होगा। यानी कि 9 बजकर 30 मिनट तक हर हाल में स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। वहीं सरकारी आदेशों के अनुसार शिक्षकों को छुट्टी होने के आध घंटा पीछे तक स्कूल में ही रहना होगा। स्कूल से शिक्षकों की छुट्टी 2 बजकर 30 मिनट पर होगी।
ये भी आदेश हुए जारी
जो छात्र स्कूल में ना जाकर आन-लाइन पढ़ाई करना चाहते हैं। उनको इसकी अनुमति होगी और स्कूल संचालक व मुखियाओं को इसका उचित प्रबंध करना होगा। वहीं स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति को लेकर बाध्य नहीं किया जा सकता। स्कूल छात्रों पर स्कूल आने का दबाव नहीं बना सकते।
वहीं सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन सूखा ही वितरित करने के पहले वाले ही आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
सरकार स्कूलों को लेकर समय समय पर आदेश देती रहती है। लेकिन अधिकतर निजी स्कूल संचालक सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए मनमर्जी से स्कूलों का समय निर्धारित कर मासूम छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहे हैं। भयानक हादसों से भी सबक नहीं लेने वाले ऐसे स्कूल संचालकों पर सरकार व प्रशासन क्या कार्यवाही करता है या नहीं। इसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks