स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Village- हैबतपुर में दिल्ली मॉडल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत

 

गांव हैबतपुर में दिल्ली मॉडल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत -  कमांडो रामेश्वर श्योराण 

      नारनौंद : आम आदमी पार्टी की दिल्ली मॉडल मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत अब आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश में भी हो गई है। सबसे पहले सोमवार को हिसार जिले के गांव हैबतपुर में मेडिकल कैंप लगाया गया। जहां गांव की महिलाओं को फ्री में दवाई और चेकअप मुहैया करवाकर सुविधा प्राप्त की। महिला रोग विशेषज्ञ डा रजनीश जैन महिला अध्यक्ष जींद ने महिलाओं का चेकअप किया और फ्री दवाई बांटी। सैंपल लिए गए और दिक्कतों का समाधान किया। कैंप का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के पश्चिमी जोन के संगठन मंत्री कमांडो राजेश्वर श्योराण ने किया। 
 कैंप में महिलाओं में भारी संख्या में भाग लेकर अपना मेडिकल चेकअप करवाया। और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं छोटी-मोटी बीमारियों के लिए शहर नहीं जा पाती और इस वजह से छोटी-छोटी बीमारियां बड़ी बीमारी का रूप लेकर जानलेवा साबित हो जाती है आम आदमी पार्टी की तरफ से इस तरह की एक अनोखी शुरुआत की सभी ने तारीफ की और गांव की महिलाओं ने इस की तारीफ करते हुए कहा कि हमे उम्मीद नहीं थी कोई इस तरह से भी गांव की सुध लेगा। 
  डॉक्टर रजनीश ने कहा कि हम हमेशा इसी तरह जमीन से जुड़कर जरूरतमंद तबके के लिए काम करते रहेंगे और जल्द ही केजरीवाल की टीम को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में मजबूत करते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |