स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Moth vill. के युवक चोरी के आरोप में काबू, लिए पुलिस रिमांड पर

 मोठ के युवक चोरी के आरोप में काबू, लिए पुलिस रिमांड पर

नारनौंद, तहलका न्यूज

पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में लगातार चौरी की वारदातें हो रही थी। जिनको सुलझाते हुए नारनौंद पुलिस ने इस गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा सके।


पुलिस अधीक्षक  हांसी नितिका  गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए नारनौंद थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की , सुनील उर्फ सोनू ,व दिनेश वासी  मोठ करनैल के रूप में हुई

 जिन्होंने रोशन लाल वासी मोठ की दुकान से 19 इकट्ठे जीरी व दो कट्टे कपास चोरी किए थे ,  तथा हरिओम वासी मोठ का थ्री व्हीलर एचआर 39 सी 1951 चोरी कर लिया था ।

 जिन को गिरफ्तार करके 19 कट्ठे जीरी दो कट्टे  कपास व चोरी सुदा  थ्री व्हीलर बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य चोरी की वारदातों में की पता लगाने की कोशिश की जाएगी  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |