Deputy CM- को जजपा नेता ने बताया आधुनिक युग का देवीलाल
जेजेपी नेताओ ने जनसरोकार दिवस को लेकर नारनौंद के पदाधिकारियों के साथ बनाई रूपरेखा। रिकॉर्ड तोड़ होगी झझर रैली
पूर्व विधायक भाग सिंह छातर ने उपमुख्यमंत्री को बताया आधुनिक युग का देवीलाल।
नारनौंद : तहलका न्यूज
आगामी नो दिसम्बर को जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित होने वाले जनसरोकार दिवस को लेकर संगठन की तरफ से नियुक्त प्रभारी पूर्व विधायक भाग सिंह छातर व जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के द्वारा हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके इसको सफल बनाने के लिये रूपरेखा बनाई। पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए जेजेपी जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने कहा हिसार लोकसभा क्षेत्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की एक सांसद के तौर पर कर्मभूमि रही है। दुष्यंत चौटाला का पूरे प्रदेश के साथ साथ इस क्षेत्र के लोगो से विशेष लगाव है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर होने वाली झज्जर रैली में हिसार के लोगो की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी रहेगी। गोदारा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए आमजन की समस्याओं का हल करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है और निकट भविष्य में भी प्रदेश के लोगो की भलाई के लिये कई अहम फैसले लिए जाएंगे। जनसरोकार दिवस के उद्देश्य के लिये नियुक्त किये गए पूर्व विधायक भाग सिंह छातर ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आधुनिक युग का देवीलाल बताते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला जिस प्रकार से
प्रदेश की किसान कमेरे के साथ साथ युवा बेरोजगार के उत्थान के लिये कार्य कर रहे है। उससे जननायक ताऊ देवीलाल के कार्यकाल की याद ताजा हो जाती है। इस अवसर पर जनसरोकार दिवस को सफल बनाने के लिये पदाधिकारियों की अलग अलग ड्यूटी लगाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभारी भाग सिंह छातर, सह प्रभारी धर्मपाल, ज़िला प्रधान रमेश गोदार, हल्का प्रधान अमित बूरा, ओमप्रकाश खरबला, सुभाष बेरवाल, कुलबीर ढिल्लू, सेवापति पानु, यादवेंद्र खर्ब, रामकुमार भट्ट इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks