स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Kishan Andolan - आंदोलन खत्म करने के पक्ष में पंजाब के 32 किसान संगठन, क्या कहा नेताओं ने

 आंदोलन खत्म करने के पक्ष में पंजाब के 32 किसान संगठन, क्या कहा नेताओं ने



दिल्ली - तहलका न्यूज

    तीनों कृषि कानून संसद में निरस्त करने वाला बिल पास होने के बाद से मीडिया में चर्चा है कि पंजाब के 32 किसान संगठन आंदोलन खत्म करने के हक में हैं। इसको लेकर किसान संगठनों से हमने बातचीत की।

  पंजाब के किसान बुटा सिंह ने कहा कि सरकार पहले एम एस पी पर कानून बनाए और जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं उनको निरस्त किया जाए।


किसान नाजर सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करने पर सभी किसान खुशी खुशी घर चला जाएगा।


किसान कमलजीत कौर ने कहा कि मेरे बच्चों की कुछ दिन बाद ही शादी है। लेकिन जब तक मोदी सरकार किसानों से बातचीत कर आखिरी निर्णय तक नहीं पहुंचेंगे तब तक घर वापसी नहीं होगी।


पंजाब के किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि हमारी तीनों कृषि कानून रद्द करवाना तो था ही। लेकिन अब वर्षों पुरानी एम एस पी पर कानून बनाए जाने पर ही घर लोटेंगे।


किसान नेता अमर सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठन एक जुट हैं। मतभेद पैदा हो सकते हैं। लेकिन एक साल से ज्यादा समय तक भी सब मतभेद आपस में प्रेम भाव से रहकर सुलझा लिए गए।




किसान नेता राजेवाल ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। लेकिन आंदोलन को स्थगित करने व आगे चलाने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा लेगा। हमने ये लड़ाई मिलकर लड़ी है और आगे भी जारी रहेगी। जब तक संयुक्त किसान मोर्चा कोई ठोसनिर्णय पर नहीं पहुंचेगा तब तक कोई भी किसान घर वापसी नहीं करेगा।


दोआबा किसान संगठन के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष ने टीवी पर कहा कि हमारी बातों का अर्थ अलग अलग तरीके से निकाला जा रहा है। लेकिन हम आखरी दम तक एक जुट हैं। 


किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये राजनीतिक दलों की सोची समझी रणनीति है ताकि किसान आंदोलन बिखर जाए। लेकिन भाषाओं के न समझ पाने के कारण आपस में मन-मुटाव हो सकता है। परंतु पंजाब के किसान  शुरू से ही आंदोलन को यहां तक लेकर पहुंचे हैं तो अब भी साथ निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |