स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi SP - सर्दी व कोहरे में सड़क हादसों से बचाव ‌के दिए टिप्स

 सर्दी व कोहरे में सड़क हादसों से बचाव ‌के हांसी एसपी ने दिए टिप्स 




 हांसी - सर्दी का मौसम शुरू होते ही सुबह शाम कोहरा छाने लगता है। जिसके कारण आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अनेक प्रकार की सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि वो खुद के परिवार ही नहीं बल्कि दूसरों की जिंदगी की भी हिफाजत कर सकते हैं। उक्त शब्द हांसी एसपी नितिका गहलोत ने लोगों को जागरूक करते हुए कहे। 

 पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है । अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है ।


पुलिस अधीक्षक हांसी ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है । घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं । कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं । वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता । हेड लाइट लो बीम पर रखे । इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा ।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है । वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके । हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाईट्स दिखाई नहीं देती ।

 वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें । वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं । खासतौर से ट्रक या टैंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें । अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर खड़ा करें और उसकी लाईट जलाए ।


पुलिस अधीक्षक ने  सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धूंध के चलते अपने अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की  पुनरावृति ना होने पाए । इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में  जागरूकता फैलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |