Sisai- असफलता सफलता की पहली सीढ़ी- मंडलायुक्त चंद्रशेखर
कोरोना से परिवार को सुरक्षित रखने के लिए हर सदस्य करवाएं टीकाकरण: मंडलायुक्त चंद्रशेखर
हांसी, 30 नवंबर ।
मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने सिसाय गांव में आयोजित हुआ कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी फसल अवशेष नहीं जलाने चाहिए ऐसा करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मानव को अनेक प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं । उन्होंने विद्यालय की सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय एक रमणीक स्थल के रूप में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव कस्बे को इसी प्रकार से बनाने के लिए पौधारोपण करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हैं कहा कि उद्देश्य में सफल होने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए कभी भी असफलता से नहीं घबराना चाहिए क्योंकि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी होती है। उन्होंने कहा कि दिल से मेहनत करने वाले व्यक्ति की कभी भी हार नहीं होती है।
मंगलवार को उपमंडल के सिसाय गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने की । इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रत्ना भारती ,जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, तहसीलदार अनिल परुथी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा वोट बनवाएं। वोट बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति इस अभियान के तहत अपने वोट बनवा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय में टीकाकरण शिविर भी आयोजित किया गया। शेष बचे कई लोगों ने इस शिविर का फायदा उठाते हुए टीकाकरण करवाया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह बेरवाल ,राजीव कौशिक ,राजेश कुमार क्लर्क समेत स्कूल का पूरा स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks