Chandigarh news - नंबरदारों की नई नियुक्ति पर सरकार ने लगाई रोक
नंबरदारों की नई नियुक्ति पर सरकार ने लगाई रोक
चंडीगढ़ - तहलका न्यूज
प्रदेश सरकार ने नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इसको लेकर नंबरदार एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में सभी डीसी को आदेश जारी किया है। फिलहाल प्रदेश में 23375 नंबरदार के पद मंजूर हैं लेकिन इनमें से एक तिहाई रिक्त हैं।
इस आदेश से पहले हाइकोर्ट भी नंबरदार के पद की अहमियत पर सवाल उठा चुका है। माना जा रहा है कि डिजिटल युग में नंबरदारों की जरूरत नहीं बची है। जमीन की रजिस्ट्री में होने वाली नंबरदार की गवाही में भी अन्य विकल्प दिए जा चुके हैं।
गोरतलब है कि नंबरदार के अलावा सरबराह नंबरदार (कार्यकारी) की नियुक्ति पर भी रोक लगाई गई है। काफी समय से चर्चा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही नंबरदार पद को अन्य राज्यों की तर्ज पर खत्म कर सकती है। आबियाना इकट्ठा करने का काम भी नहरी पटवारियों को दिया जा चुका है। वर्तमान में नियुक्त नंबरदारों को 3000 रुपए महीना पेंशन और फ्री किराए की सुविधा मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks